फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक में आगरा के धीरेश ने जीते दो पदक

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक
विज्ञापन
आगरा। टीयर्स बौद्धिक दिव्यांगजन संस्थान आगरा के विशेष खिलाड़ियों ने रोहतक में 2 से 7 फरवरी तक खेली गई राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता में ताजनगरी का प्रतिनिधित्व किया। आगरा के धीरेश ने शानदार प्रदर्शन कर दो पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देशभर के 38 राज्यों के लगभग 600 दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। धीरेश ने 800 मीटर दौड़ में रजत और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

-
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी छाए थे खिलाड़ी
पिछले माह मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी संस्थान के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी थी। शॉट पुट में सनी, 800 मीटर दौड़ में धीरेश ने स्वर्ण पदक जीता था। 50 मीटर दौड़ में अंकुश व गुलजार, शॉट पुट में जैद, 400 मीटर में अतुल, 1500 मीटर में रितेश, जैवलिन थ्रो में रोहित श्रीवास्तव ने सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया था। वहीं 50 मीटर दौड़ में वेद, 200 मीटर में रिहान, 800 मीटर में अतुल और 1500 मीटर शशांक ने कांस्य पदक जीते थे। संस्थान की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने कहा कि इन बच्चों ने साबित कर दिया कि यदि उन्हें सही अवसर और प्रशिक्षण मिले तो वे आसमान छू सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें