फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसएन मेडिकल कॉलेज में में रोबोट करेंगे ऑपरेशन, चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण; मरीजों का मिलेगा लाभ

Sat, 16 May 2026 09:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो सकती है, जिसके लिए डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों को आधुनिक रोबोटिक ऑपरेशन तकनीकों की जानकारी दी गई।
 
विज्ञापन
रोबोटिक सर्जरी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गंभीर रोगों के ऑपरेशन रोबोट करेंगे। इसके लिए कॉलेज में चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये कार्यशाला दो दिन चलेगी, जिसमें सर्जरी विभाग, हड्डी रोग, स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


 

सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि एक कंपनी की ओर से मोबाइल रोबोटिक लैब वैन आई है। ये दो दिन तक कॉलेज में रहेगी, जिसमें विशेषज्ञ विभिन्न सर्जरी में रोबोट के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रोबोट सर्जरी करते हैं और इसका नियंत्रण चिकित्सक ही करता है। ऐसे में सर्जरी के वक्त रोबोट को कैसे संचालित करते हैं। किन बातों का ध्यान रखा जाए, ऐसी तमाम जानकारी दी गई हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी बेहद उच्च गुणवत्ता की होती है। इससे चिकित्सकों को शारीरिक सुविधा भी मिलती है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भविष्य में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी। कार्यशाला में स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह, डॉ. करन रावत, डॉ. जेपी सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें