फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैठने का तरीका बदल दें, जिसके वजह से युवाओं में बढ़ रहा लकवे का खतरा; ब्रेन स्ट्रोक भी ले रहा जान

Sat, 16 May 2026 09:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 17 मई को आयोजित न्यूरोलॉजी कार्यशाला में ब्रेन ट्यूमर, लकवा और रीढ़ की हड्डी की बीमारियों के आधुनिक इलाज पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। इसमें यूपी और उत्तराखंड के करीब 125 विशेषज्ञ नई सर्जरी तकनीकों और शोध साझा करेंगे।
विज्ञापन
ब्रेन स्ट्रोक - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ आगरा की एकदिवसीय कार्यशाला 17 मई को होगी। इसमें ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी के विकारों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। ऑपरेशन की नई विधियों के बारे में भी विशेषज्ञ बताएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 125 विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन

संजय प्लेस स्थित होटल में प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अरविंद अग्रवाल ने बताया कि रीढ़ की हड्डी, लकवा, ब्रेन ट्यूमर समेत अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें आधुनिक उपचार, सर्जरी के बारे में विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। सचिव डॉ. विनय अग्रवाल ने बताया कि आड़े-तिरछे बैठने, लेटने, समेत कई वजहों से रीढ़ की हड्डी के विकार बन रहे हैं। खून के थक्के बनने से लकवा भी बढ़ रहा है। इसमें युवाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

सह सचिव डॉ. संजय गुप्ता और डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि बीमारियों से जुड़े शोध और सर्जरी की नई तकनीकी के बारे में भी बताया जाएगा। सदस्य डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. मयंक बंसल और डॉ. उद्धव बंसल ने बताया कि इस कार्यशाला से युवा चिकित्सक भी नई विधियों के बारे में जान सकेंगे, जिससे मरीजों को लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें