यात्रियों से लूट करने से पहले करते थे रेकी
मनीष टोंटा ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह था। गिरोह में शामिल प्रदीप सिंधी, पवन चैहान, सत्यप्रकाश, शिवम कटारा, सलमान व अन्य साथियों के साथ दिल्ली से दक्षिण राज्यों की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के अलग-अलग कोच में घूमकर पहले रेकी करते थे और ऐसे यात्रियों को देखते थे, जिन्होंने सोने-चांदी के आभूषण अधिक पहने हुए हैं। ऐसे यात्रियों के चिह्नित करने के बाद रास्ते में चैन पुलिंग कर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे।
ये भी पढ़ें - UP: 25 हजार डीएम साहब को दिए, 25 हजार सीडीओ को...., डीपीआरओ का ऑडियो हुआ वायरल, प्रशासन में मची खलबली
चार माह पूर्व महिला यात्री से लूटा था मंगलसूत्र
मनीष ने पुलिस पूछताछ में लूट की दो घटनाओं को कबूला है। एक घटना चार माह पूर्व इंदौर- नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन के मथुरा रेलवे स्टेशन से चलने पर एक महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र और पर्स लूट की है। पर्स में सोने का हार रखा था। हार को तीस हजार रुपये में बेच दिया। लूटे गए मंगलसूत्र को पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं इससे पहले संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार एक महिला यात्री का पर्स लूट कर फरार हो गए थे।