आईजी रेंज ने किया दौरा
आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार ने बुधवार को मथुरा का दौरा किया। इस दौरे में उनका पूरा फोकस कान्हा की नगरी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रहा। इधर, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अधीनस्थों को ट्रेनों के संबंध में मिली सूचनाओं के आधार पर अलर्ट किया है। जन्मभूमि, बांके बिहारी, द्वारिकाधीश, बरसाना आदि प्रमुख तीर्थ स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, शहर के भीड़-भाड़ भरे इलाकों में संबंधित थानों के इंस्पेक्टरों को पैदल गस्त करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल मोहर्रम को लेकर पुलिस की ओर से मिश्रित आबादी वाले इलाकों, ताजिया रखने वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें - UP: नशेड़ी पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने किया कुछ ऐसा, शराब के ठेका से भागे लोग; हर तरफ होने लगी चर्चा