फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मुख्यमंत्री योगी, एटा में बदमाशों ने व्यापारी से दिनदहाड़े लूट लिए 30 लाख

Sat, 05 May 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
लूट के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा में अलीगंज के हरिसिंपुर के समीप गल्ला व्यापारी से नकाबपोश बोलेरो सवार बदमाश तीस लाख रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी, सीओ मौके पर पहुंच गए। मामले में गल्ला व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर बदमाशों का पता लगा रही है। 

फर्रुखाबाद थाना मेरापुर के उनाही हाल निवासी सराह अगहत निवासी सचिन पुत्र सुनील अपने मामा विकास पुत्र रमेश निवासी ध्रुवनगर बिठूर कानपुर के साथ दिल्ली से गल्ले के तीस लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


कस्बा अलीगंज से वह टेंपो में बैठकर सुबह करीब सात बजे सराह अगहत जा रहे थे। टेंपो में सवार होकर सचिन और विकास कुछ दूर निकले थे तभी पीछे से आए बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते टेंपो को रोक लिया। 
विज्ञापन

इसके बाद बोलेरो सवार बदमाशों ने सचिन का गला दबा दिया और उनके पास रखे बैग को लूटकर ले गए। सचिन के अनुसार, बैग में तीस लाख रुपये थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस के साथ ही एसएसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ अजय भदौरिया मौके पर पहुंच गए। पीड़ित सचिन ने बताया कि उसके चाचा सुखवीर गल्ले का व्यापार करते है। उनका रुपये लेकर वह दिल्ली से लौट रहा था। 

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें