फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी से लूट: ड्यूटी कर बाइक से लौटते समय बदमाशों ने घेरा, तमंचा दिखाकर लूट ले गए नकदी और मोबाइल

Mon, 16 Dec 2024 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रेलवे कर्मचारी से उस समय लूट की गई, जब वे बाइक से घर वापस जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया हाथरस मार्ग पर रेलवे कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूट कर ली। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। उनकी बाइक की चाबी भी छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन




राया के नगली हरी निवासी पुष्पेंद्र कुमार रावत रेलवे कर्मचारी हैं। वे रेलवे गेट संख्या-329 तकिया फाटक पर तैनात हैं। बताया गया है कि रविवार रात ड्यटी कर वे बाइक से घर जा रहे थे। चौहरी रजबाह के समीप पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने पुष्पेंद्र के कंधे पर हाथ मारकर बाइक को रोक लिया।
विज्ञापन


पीछे बैठे युवकों ने तमंचा निकालकर आठ हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बाइक की चाबी छीन ली, जिससे वो बदमाशों का पीछा न कर सकें। बाइक की चाबी कुछ दूर जाने के बाद बदमाश फेंक गए। 
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। लड़कों के नाम बताए गए हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें