फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में दिनदहाड़े पीएस ज्वेलर्स के यहां लूट, बाइक से आए बदमाश; सराफ को बनाया बंधक

Tue, 24 Oct 2023 04:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बदमाशों ने दुकान से लाखों के जेवर समेटने के बाद शटर डालकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास कॉलोनी स्थित पीएस ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े लूट की घटना से सनसनी फैल गई। बदमाश बाइक से आए थे। सराफ के सिर पर तमंच रख धमकाने के बाद दुकान से लाखों का माल समेटा और फरार हो गए। 
विज्ञापन


दुकान मालिक सजल शर्मा ने बताया कि कस्टुमर के जाते ही पहले एक बदमाश दुकान में घुसा और उसने सिर पर तमंचा रख दिया। इसके बाद दूसरा बदमाश आया और उसने सराफ के हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया। उनका तीसरा साथी दुकान के बाहर खड़ा हुआ था।

दुकान से लाखों के जेवर समेटने के बाद शटर डालकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर लोगों ने शटर खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब पांच लाख के जेवर और 40 हजार की नकदी लूट ले  गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें