फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर दीपक चाहर के घर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश, छह बदमाश गिरफ्तार

Tue, 16 Oct 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
क्रिकेटर दीपक चाहर
विज्ञापन
क्रिकेटर दीपक चाहर के आगरा स्थित घर में 11 अक्तूबर को बड़ी वारदात होने से बच गई। छह बदमाशों ने घर के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की। सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। घटना की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। रविवार रात को छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


क्रिकेटर दीपक चाहर का घर शाहगंज क्षेत्र की मानसरोवर कालोनी में है। घर में उनकी मां पुष्पा चाहर रहती हैं। 11 अक्तूबर को वो घर में अकेली थीं। पति लोकेंद्र सिंह चाहर दूसरे मकान पर गए थे। रात तकरीबन 10:30 बजे छह बदमाश आ गए। बदमाशों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। 

इसके बाद छत और किचिन की खिड़की को तोड़ने की कोशिश की। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। पुष्पा चाहर जाग गईं। उन्होंने लोकेंद्र सिंह चाहर को बताया। इस पर वो अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए। बदमाश भाग गए। इनमें से एक आरोपी रूपा उर्फ रूप किशोर को परिजनों ने पहचान लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश

रूपा मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पांच साथी भी पकड़े गए। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में रूप किशोर उर्फ रूपा, राजकुमार, विजय कुशवाहा, दशरथ, दीन दयाल उर्फ दीना और राकेश हैं। रूप किशोर पर दस मुकदमे दर्ज हैं। 

आरोपियों के पास से दो तमंचे, एक ऑटो, एक प्रोजेक्टर, दो प्रिंटर, चार सीपीयू, पांच मोनीटर, तीन सिलेंडर, एक कुकर, एक मिक्सी, चार कंबल, सोने-चांदी के जेवरात और 3050 रुपये बरामद किए गए  हैं। आरोपी दिन में रेकी करते थे। चाय के खोखो पर बैठ जाते हैं। 

इसी दौरान कालोनी और मोहल्लों में घूमते हैं, जिन घरों में ताला लगा होता है, उन्हें चिह्नित कर लेते हैं। रात में वारदात करते हैं। दीपक चाहर के घर में भी डकैती की योजना बनाई थी। कई दिन से रेकी कर रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें