फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बंधक बना पति की हत्या, शव चादर में लपेटकर ले जा रहे थे बदमाश, तभी जाग गए लोग

Sat, 01 Sep 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
घर के बाहर एकत्र लोग, मृतक महेश का फाइल फोटो
विज्ञापन
मथुरा के राया क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिल दहलाने देने वाली वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसे बदमाशों ने पत्नी को बंधक बनाकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी 50 हजार की नकदी और जेवरात लूट लिए। 
विज्ञापन


जब बदमाश शव को चादर में लपेट साइकिल पर ले जा रहे थे तभी कुत्तों ने भौंक दिया। लोगों के जागने पर बदमाश शव समेत साइकिल छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। 
     
थोक कमल सोनई निवासी महेश चंद शर्मा (48) पुत्र धूरी सिंह हाथरस में नील की फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार की रात महेश परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात करीब 12:30 बजे घर में घुसे चार बदमाशों ने पत्नी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और महेश को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मूसल से प्रहार कर हत्या

बदमाशों ने मूसल से प्रहार करके पति की हत्या कर दी। बदमाश शव को चादर में लपेटकर मृतक के बेटे की साइकिल पर ले जा रहे थे तभी कुत्ते भौंकने लगे तो वह छोड़कर भाग गए। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण जाग गए। 

जगार होने पर पहुंचे मृतक के भाई कमलेश और भतीजा चंद्रमोहन ने जब चादर में से खून टपकता देख तो पुलिस को फोन किया। प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी ने बताया कि भतीजे की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पर तहरीर में लूटपाट नहीं बताई गई।      

महेश की हत्या सोची-समझी साजिश तो नहीं

वारदात को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। बंद मकान में बदमाश कैसे घुसे? अगर घुस गए तो तीनों बच्चे जागे क्यों नहीं? बदमाशों ने पत्नी को तो बंधक बनाया, जबकि महेश को मौत के घाट उतार दिया। मारने के बाद शव को चादर में लपेटकर बदमाश क्यों ले जाने लगे? 

कमरे में फैला खून पुलिस के आने से पहले क्यों साफ किया गया। ऐसे कई सवाल हत्या और लूटपाट की वारदात को सोची-समझी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही महेश ने अपने हिस्से का खेत नौ लाख रुपये में बेचा है। कहीं इन रुपयों की खातिर तो महेश की हत्या नहीं की गई? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें