डीएम और एसएसपी ने हाईवे पर चेकिंग के निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली हाईवे पर चौमुंहा-अकबरपुर के बीच शुक्रवार रात बोलेरो सवार हथियारबंद लुटेरों ने तार से भरा ट्रक लूट लिया। ट्रक रायपुर से गाजियाबाद जा रहा था। लुटेरे चालक और क्लीनर को बांधकर छाता के संस्कृति विश्वविद्यालय के पास फेंक गए।
डेढ़ घंटे बाद चालक की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने पलवल पुलिस से संपर्क करके चार घंटे बाद लुटा हुआ ट्रक बरामद कर लिया, पर लुटेरे हाथ नहीं लगे। ट्रक मालिक की ओर से लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मध्य-प्रदेश के छपरा निवासी चालक गुरविंदर सिंह और क्लीनर बलकार सिंह तारों से भरा ट्रक रायपुर से लेकर गाजियाबाद के लिए चले। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे हाईवे पर चौमुंहा और अकबरपुर के पास ट्रक को बोलेरो सवार हथियारों से लैस लुटेरों ने रुकवा लिया।