फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी को बंधक बना सराफ की दुकान में लूट, आभूषणों से भरी तिजोरी उठा ले गए बदमाश

Sun, 26 May 2019 04:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
दुकान टूटा हुआ शटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक सर्राफ की दुकान में शनिवार रात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। आहट होने पर पड़ोसी दुकानदार ने विरोध किया तो चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


बदमाश सर्राफ की दुकान में रखी तिजोरी उठा ले गए। पड़ोसी दुकानदार ने वारदात की पुलिस को दी। पुलिस के साथ एसएसपी सचिंद्र पटेल मौके पर पहुंचे। रात में ही क्राइम ब्रांच और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। 

स्टेशन रोड पर मोहब्बतपुर अहीर के हरेश कुमार और नगला बाजदार के इनाम सिंह की श्रीकृष्णा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दोनों पार्टनरशिप पर यह दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम साढ़े छह बजे दुकान बंद कर दोनों पार्टनर घर चले गये। प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी दुकानदार के अनुसार रात लगभग एक बजे बदमाश आए और शटर को जैक लगाकर उठाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार को बनाया बंधक

आहट होने पर राम कुमार ने शोर मचाया तो चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे बंधक बना लिया। दुकानदार राम कुमार के अनुसार बदमाशों की संख्या 10 के करीब थी। उसकी आंखों के सामने बदमाश सराफ की दुकान में रखी तिजोरी उठा ले गए। 

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी सचिंद्र पटेल, सीओ अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा और क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। 

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार चौरसिया का कहना है कि बदमाश ने सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें चार किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें