साध्वी निरंजन ज्योति ने किए बांकेबिहारी के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद नवनिर्वाचित सांसद साध्वी निरंजन ज्योति वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुरजी के दरवार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। साध्वी ने देश की जनता का आभार व्यक्त किया।
17वीं लोकसभा में फतेहपुर से सासंद चुनी गईं साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जो ऐतिहासिक जीत हुई है इसके लिए वह देश की जनता का आभार व्यक्त करती हैं।
उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह को दिया। कहा कि यह कुशल पीएम मोदी और अमित शाह की मेहनत का प्रतिफल है। साध्वी को पुजारियों ने प्रसादी भेंट की। इस दौरान कई भाजपा नेता मौजूद रहे।