परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने विरोध किया। बदमाशों ने सभी को चाकू दिखा कर डरा दिया। इसके बाद बदमाश झोपड़ी में बंधी छह बकरियां गाड़ी में डालकर फरार हो गए।
इसी तर्ज पर बदमाश ग्राम परसोतीगढ़ी में जर्राह खां के घर से एक बकरा और एक बकरी खोल कर ले गए। बता दें कि सुरीर क्षेत्र में एक सप्ताह से चोरी और लूट की छह से अधिक वारदात हो चुकी हैं।
आए दिन हो रही घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। सुरीर कोतवाली प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि बकरी ले जाने की सूचना रात को मिली थी। इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।