फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जिसे समझा सिलिंडर वाला...वो निकला लुटेरा, महिला की सूझबूझ से दबोचा गया

Thu, 25 Apr 2024 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महिला ने जिसे सिलिंडर देने वाला समझा वो लुटेरा निकला। महिला का पर्स छीनने के बाद चेन लूट ली। भागने के दौरान महिला ने शोर मचा दिया। लोगों ने  उसे दबोच लिया। 
 
विज्ञापन
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 घर में सिलिंडर देने के बहाने आए दो बदमाश महिला के गले से चेन और पर्स लूटकर भागने लगे। महिला के शोर पर लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बाद में दूसरा भी पकड़ा गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना निवासी मुकेश प्रताप सिंह रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर हैं। बुधवार को घर में पत्नी पूनम अकेली थीं। तभी दो लोग खाली सिलिंडर लेकर आए। आरोप है कि वह हॉकर समझीं। सिलिंडर के रुपये लेकर आने लगीं। इस पर एक लुटेरे ने उनके हाथ से पर्स और गले से सोने की चेन तोड़ ली।

यह देखकर पूनम ने शोर मचाया। इस पर लोग आ गए। एक को पकड़ लिया। उधर, सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीआरवी के सिपाही दिनेश और अतुल उसे ले जा रहे थे। तभी दूसरा भी आ गया। उसे पूनम ने पहचान लिया। इस पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें