आगरा में शादी के तीन दिन बाद एक लुटेरी दुल्हन गहने और रुपये लेकर भाग गई, जबकि दूसरी को पकड़ लिया गया। दो दोस्तों ने बिचौलिए के माध्यम से तीन लाख रुपये देकर शादी की थी। पुलिस पकड़ी दुल्हन से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार नामनेर रकाबगंज क्षेत्र के दो दोस्तों की उम्र 35 साल से ऊपर हो गई थी। शादी के लिए रिश्ते भी आना बंद हो गए थे। एक युवक के जीजा की ग्वालियर निवासी एक महिला से जान पहचान हुई थी। उसने दोनों युवकों की शादी कराने का वादा किया। इसकी एवज में परिजन को 3 लाख रुपयों की मांग की।