फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गिरवी रखी बाइक छुड़ाने के लिए की थी कारोबारी से लूट

विज्ञापन
तीन आरोपियों की गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर क्षेत्र में 25 अगस्त की रात पोशाक कारोबारी आनंद गुप्ता से लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन आरोपियों की गिरफ्तार कर उनसे लूट के 1 लाख 200 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जन्माष्टमी से पहले एक और कारोबारी को लूटने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

कारोबारी की दुकान में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी ने रेकी की थी। पुलिस लुटेरों के भागे हुए साथी की तलाश कर रही है। कमला नगर जी ब्लॉक निवासी आनंद गुप्ता से वारदात रात में दुकान से लौटते समय हुई थी। थाने के पीछे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा तानकर उनका बैग लूट लिया था। बैग में दो से ढाई लाख रुपये, दो मोबाइल और एक टैबलेट होने की जानकारी दी थी।
पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यम से तलाश की। अंदेशा हुआ कि आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी सागर निवासी नगला ठिपुरी, बल्केश्वर, तेज नगर गुम्मट निवासी कृष उर्फ रजत और भगवान नगर निवासी नीशू को गिरफ्तार किया। उनका साथी गोलू भाग निकला। पूछताछ में पता चला कि आरोपी टैबलेट चलाना नहीं जानते थे, इसलिए बैग के साथ टैबलेट को यमुना में फेंक दिया था।
विज्ञापन

कर्ज में डूबा था मास्टरमाइंड सागर
एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि सागर की पहले जगदीशपुरा क्षेत्र में कपड़े की दुकान थी। दुकान में घाटा हो गया था। कर्ज के कारण उसने अपनी बाइक गिरवी रख दी थी। कृष उर्फ रजत उसकी दुकान में काम करता था। दोनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई। बल्केश्वर निवासी पहले आनंद गुप्ता की दुकान पर काम कर चुका था। उसे आनंद की दिनचर्या का पता था। गोलू रावतपाड़ा में कटे-फटे नोट बदलने वाली दुकान पर काम करता है। नीशू के कहने पर गोलू उनके साथ रेकी करने को तैयार हुआ। आरोपी जन्माष्टमी से पहले एक दूसरे कारोबारी को भी इसी तरह निशाना बनाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें