रेलवे आगरा मंडल के अछनेरा-परखम स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाएगा। इसके बनने से यात्रियों और ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी लोगों लाइन पार करने के लिए दूर जाना पड़ता है। कई लोग जल्दबाजी में पटरी पार करते हैं। इससे हादसे का खतरा रहता है।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक तेजप्रकाश अग्रवाल के प्रयासों से अछनेरा-परखम स्टेशन पर आरओबी को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 7.06 करोड़ रुपये बजट भी मंजूर हो गया है। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसे परखम स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक को प्लेटफार्म नंबर दो से जोड़ा जाएगा। इससे रेलवे लाइन पार करने के लिए यात्रियों और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।