फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रुनकता-रोहता मार्ग पर शुरू हुआ रेल ओवरब्रिज, शहर में कम होगा भारी वाहनों का दबाव; समय की भी बचत

Mon, 16 Feb 2026 11:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आरओबी शुरू होने के बाद शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा। रुनकता से रोहता की ओर जाने वाले यात्रियों के समय की बचत होगी। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने आरओबी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुल का निरीक्षण करतीं सीडीओ। - फोटो : संवद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात को सुगम बनाने और प्रमुख राजमार्गों को आपस में जोड़ने के लिए रुनकता-रोहता मार्ग पर चार लेन रेल ओवरब्रिज शुरू हो गया है। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रतिभा सिंह ने रेल संपार संख्या-11सी पर नवनिर्मित इस आरओबी (रोड ओवरब्रिज) का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने सीडीओ को बताया कि यह परियोजना ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र में आती है। परियोजना के मार्ग में आने वाले वृक्षों के पातन के लिए सर्वोच्च न्यायालय से विशेष अनुमति प्राप्त की गई थी। प्रथम चरण में दो-लेन सेतु का निर्माण दिसंबर 2023 में पूर्ण किया गया था। द्वितीय चरण में शेष दो-लेन का निर्माण अक्तूबर 2025 में पूरा हुआ। मौके पर 4-लेन सेतु पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। 

यह आरओबी एनएच-2 (दिल्ली मार्ग) को एनएच-3 (आगरा-मुंबई मार्ग) से सीधे जोड़ेगा। इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और रुनकता से रोहता की ओर जाने वाले यात्रियों के समय की बचत होगी। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने सेतु की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को परखने के लिए मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग (सीडी-2) के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस उपरिगामी सेतु की विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए ताकि भविष्य की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें