फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में युवक की मौत पर रोडवेज देगा 17.29 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सड़क हादसे में रोडवेज बस की टक्कर से कालीन कारीगर की मौत हो गई। परिजन ने अदालत में वाद दायर किया। इस मामले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश नरेंद्र कुमार पांडेय ने यूपी रोडवेज को 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 17.29 लाख रुपए मृतक के परिजन को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के शिवपुरी निवाई 42 वर्षीय जगदीश कालीन कारीगर थे। 20 अक्तूबर 2020 की सुबह 8 बजे वह अपनी बाइक से किरावली होते घर जा रहे थे। रास्ते में किरावली-जयपुर हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार में आ रही मथुरा रोडवेज की बस से चालक सत्यभान सिंह निवासी नगला बलदेव, खेरिया आगरा ने टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद परिवहन निगम ने सुनवाई नहीं की थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें