फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: त्योहारों के लिए रोडवेज की खास तैयारी, बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

Mon, 22 Sep 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।  - फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहारी सीजन के लिए परिवहन निगम ने भी योजना बनाई है। मैनपुरी डिपो द्वारा आगरा, कानपुर और दिल्ली मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो के बेड़े की 73 बसों में 33 का संचालन दिल्ली और 32 का आगरा के लिए किया जा रहा है। 4 बसें इटावा और 2 बसों का संचालन कानपुर के लिए हो रहा है। डिपो ने नवरात्र, दशहरा, करवाचौथ और दिवाली के लिए खास तैयारी की है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए डिपो से तैयारी कर ली है। त्योहारों पर आगरा, दिल्ली और कानपुर मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। अधिक व्यस्त मार्ग पर बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें