कासगंज। कोहरा और ठंड को लेकर रोडवेज विभाग ने अपनी तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बसों में कोहरा और ठंड के दौरान किसी तरह दिक्कतें न होने का दावा विभाग द्वारा किया गया है। इसके लिए वर्कशॉप में भी काम तेज किया है।
अधिकारियों के मुताबिक ठंड में यात्रियों परेशानियां नहीं होने दी जाएगी। किसी भी बस में शीशे टूटे नहीं रहेंगे। अभी से काम कराया जा रहा है। टूटे शीशे बदले जा रहे हैं। जिन बसों में अधिक शीशे टूटे हैं उनमें अधिक काम होना है, उन्हें रीजन की वर्कशॉप अलीगढ़ भेजा रहा है। सभी बसों में कोहरा को लेकर परेशानी नहीं होगी। कोई भी बस ऐसी नहीं होगी, जिसमें बल्ब न हो। वर्कशॉप में बल्ब का स्टॉक पर्याप्त है।
लगाए जा रहे ऑल वेदर बल्ब
बसों में फॉग लाइटों के स्थान पर आल वेदर बल्ब लगाए जा रहे हैं। ये बल्ब हर तरह के मौसम में काम करते हैं। कोहरा होने पर भी ये बल्ब फॉग लाइट के स्थान पर काम करता है।
बसों की स्थिति पर नजर:
67 बसे हैं निगम की
21 बसे हैं अनुबंधित
78 कुल बसें हैं डिपो पर
बसों के बदल गए शीशे
सर्द मौसम में यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए बसों के टूटे शीशे बदलवा दिए हैं। दो-तीन बसों में काम होना शेष है, जिन्हें शीघ्र दुरुस्त किया जा रहा है।
- गोविंद सिंह, फोरमेन, रोडवेज वर्कशॉप
अनुबंधित बसों के स्वामियों को दिए निर्देश
निगम की सभी बसों को नवंबर के अंत तक कोहरा और ठंड को देखते हुए दुरस्त करा लिया जाएगा। अनुबंधित बसों के स्वामियों को भी इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
- संजीव कुमार, एआरएम कासगंज।