फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद भी छह शिक्षक विद्यालय आवंटन के लिए कर रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शिक्षक भर्ती के तहत काउंसलिंग कराने वाले शिक्षकों के प्रमाण पत्रों अनियमितताओं के चलते विद्यालय आवंटन पर लगाई रोक पर शासन अभी फैसला नहीं कर सका है। इससे जिले के छह शिक्षक एक माह बाद भी विद्यालय आवंटन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद की 69000 शिक्षक भर्ती के तहत जारी की गई 31277 शिक्षकों की सूची में से जिला को 106 शिक्षक मिले थे। इनमें से 98 शिक्षकों ने काउंसलिंग कराई। इन्हें 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें से 6 शिक्षक ऐसे थे, जिनके अंकपत्र व सूची में दिए अंकपत्रों में अंतर या फिर शिक्षामित्र रहते संस्थागत स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने सहित अन्य अनियमिताएं सामने आई। शासन ने ऐसे शिक्षकों के विद्यालय आवंटन पर रोक लगा दी, जिससे इन शिक्षकों को विद्यालय आवंटन नहीं हो सका। एक माह बाद भी शासन से कोई फैसला नहीं लिया है। इससे ये शिक्षक अभ्यर्थी काफी चिंतित हैं।
एक अभ्यर्थी का शिक्षक बनने का सपना रह गया अधूरा
98 अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी ऐसा भी था, जो पुलिस में नौकरी करता है। उसने पुलिस में नौकरी करते हुए शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया। उसका नाम सूची में भी आ गया। इसके बाद वह काउंसलिंग में भी शामिल हुआ, लेकिन पुलिस विभाग से एनओसी न मिलने से उसका शिक्षक बनने का सपना पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

शासन से जिन शिक्षकों के विद्यालय आवंटन पर रोक लगाई है, उनके संबंध में अभी तक कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं, जिससे उनको विद्यालय आवंटित नहीं किए हैं। शासन से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर विभाग कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन

- अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें