फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज का तोहफा, स्मार्ट एमएसटी से मिलेगी किराए में छूट

Sun, 29 Jun 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्कूल, कॉलेज और कार्यालय आने-जाने वाले यात्रियों, खासकर विद्यार्थियों को रोडवेज की स्मार्ट एमएसटी से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 18 दिन यात्राओं का किराया देकर 30 दिन की यात्रा की जा सकेगी। एमएसटी को रिचार्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


मैनपुरी डिपो से जल्द ही स्मार्ट एमएसटी बनना शुरू हो जाएंगी। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि दैनिक यात्रियों के लिए अब एमएसटी को स्मार्ट बनाया जा रहा है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत स्मार्ट एमएसटी बनेगी, जिसको रिचार्ज किया जा सकेगा। एमएसटी से करीब 80 किमी की यात्रा एक दिन में दो बार कर सकेंगे। इसमें 18 दिन की यात्रा का पैसा देकर 30 दिन यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें