फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर होगा आसान: आगरा से दिल्ली तक चलेंगी रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें, यहां बनेगा चार्जिंग पॉइंट

Mon, 19 Aug 2024 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से दिल्ली के बीच सफर और भी आसान होने जा रहा है। इस दूरी के लिए अब रोडवेज द्वारा इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। पहले चरण में अक्तूबर माह में आगरा को 25 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी।

 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आईएसबीटी से जल्द ही दिल्ली के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए आईएसबीटी पर चार्जिंग पॉइंट बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। आगरा परिक्षेत्र को कुल 100 बसें मिलनी हैं। पहले चरण में आगरा को 25 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इन्हें आगरा, नई दिल्ली समेत मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस मार्ग पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें पहली बार मिल रही हैं। एक साल पहले 100 बसों का प्रस्ताव भेजा था। पहले चरण में अक्तूबर माह में 25 बसें मिलेंगी। इसके बाद 2-3 माह में अन्य बसें भी प्राप्त हो जाएंगी। सभी इलेक्ट्रिक एसी बसें 45 सीटर होंगी। आईएसबीटी परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है।

वहीं बिजलीघर और ईदगाह बस डिपो में भी सर्वे किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इन दोनों में से किसी एक डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आईएसबीटी से किया जाएगा। इन सभी बसों का संचालन नई दिल्ली, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस के लिए किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा होगा। सीसीटीवी कैमरों से लेकर आपातकालीन बटन की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें