फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: आगरा के आईएसबीटी और ईदगाह से फतेहपुर सीकरी तक दिनभर चलेंगी बसें, यात्रियों को होगी सहूलियत

Wed, 20 Apr 2022 09:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा से फतेहपुर सीकरी के लिए दिनभर बसों को संचालन होने से यात्रियों को बहुत सहूलियत होगी। पहले बसें न होने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। 
विज्ञापन
विधायक चौधरी बाबूलाल ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर फतेहपुर सीकरी तक अब ईदगाह बस अड्डा और आईएसबीटी से दिनभर बसें चलेंगी। मंगलवार को भाजपा विधायक बाबूलाल ने बसों को हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू किया। उन्होंने कहा कि बस सेवा से क्षेत्रीय लोगों के अलावा पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

यात्रियों को करना पड़ता था घंटों इंतजार 

फतेहपुर सीकरी से शहर आने के लिए बस नहीं चलने के कारण घंटो यात्रियों को इंतजार करना पड़ता था। ऑटो और निजी वाहनों के अलावा यात्रियों को लिफ्ट लेकर आना पड़ता था। आकस्मिक स्थिति में ऑटो व अन्य वाहन भी नहीं मिलते थे। लंबे समय से क्षेत्रीय लोग बस संचालन की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक बाबूलाल ने परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक कर बस सेवा शुरू कराने का खाका खींचा। मंगलवार से बस सेवा शुरू हो गई। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग के आरएम मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि ईदगाह से दाऊदपुर, सामरा मार्ग पर, ईदगाह से अछनेरा मार्ग और आईएसबीटी से सिकंदरा, रुनकता होते हुए फतेहपुर सीकरी मार्ग पर चार बस दिनभर चलेंगी। बसों का किराया भी कम रहेगा। परिवहन विभाग इन तीनों रूट पर साधारण बसें चलाएगा। 

100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें

परिवहन विभाग के नए बेड़े में 100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें आ गई हैं। एमजी रोड पर इनका संचालन शुरू हो गया है। पूरी तरह वातानुकूलित इन बसों को शहर के अलावा अन्य सड़क मार्गों पर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें