फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए चलेंगी रोडवेज बसें

Fri, 14 Feb 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। रोडवेज की बसों को परीक्षा केंद्रों तक चलाया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद परिवहन निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। जिले मेंं बोर्ड परीक्षा के लिए 59 केंद्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा केंद्र कासगंंज के अलावा सोरोंजी, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, अमांपुर, सिढ़पुरा क्षेत्र में भी बनाए गए हैं। कई परीक्षा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। कुछ स्थानों पर आवागमन के साधन की समस्या रहती है। ऐसे में परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी महसूस करते हैं। परीक्षा छूटने का भी डर बना रहता है। परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सके इसके लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने रोडवेज को बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर बसों की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एआरएम ओमप्रकाश ने बताया कि रोडवेज की बसें अधिकतर मार्ग पर चलती हैं। परीक्षा के समय के हिसाब से इनका संचालन करा दिया जाएगा। इसके साथ ही बसों के फेरे और दूरी भी बढ़ाई जाएगी ताकि परीक्षार्थी आसानी से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें। इसके लिए व्यवस्थाएं निर्धारित कर दी गई हैं। 24 फरवरी से परीक्षा के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें