फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : त्योहार पर पूरी रात चलेंगी रोडवेज बसें, इन मार्गों पर यात्रियों को मिलेंगी गाड़ियां

Thu, 12 Nov 2020 01:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्योहार के मद्देनजर आज रात से परिवहन निगम की बसों का सभी रूटों पर संचालन शुरू हो जाएगा। लंबे रूटों पर भी पर्याप्त संख्या में बसों को लगाया गया है। इसके अलावा पूरी रात बसों का संचालन किया जाएगा, अभी रात 10 बजे तक ही संचालन हो रहा था।
विज्ञापन


परिवहन अधिकारियों ने बताया कि लंबे रूटों यानी सहारनपुर, मेरठ, देहरादून, लखनऊ, जयपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, बनारस के लिए एक या दो बसें ही संचालित हो रहीं थीं, लेकिन अब सवारियों की उपलब्धता पर पांच से छह बसें संचालित होंगी। इसी तरह गाजियाबाद, कौशांबी, मुरादाबाद, प्रयागराज के लिए बसें संचालित नहीं हो रही थीं, लेकिन त्योहारी सीजन में इन रूटों पर भी बसें चलेंगी।

रात्रिकालीन सेवाएं भी पूरी तरह सुचारू कर दी गई हैं। 21 नवंबर तक चालक, परिचालकों के साथ ही संचालन से जुड़े स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। जयपुर, दिल्ली, नोएडा के लिए भी हर दो घंटे में बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ईदगाह से भी जयपुर, दिल्ली, ग्वालियर के लिए एसी बसों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंढीर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर बसों की उपलब्धता करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी बसों में काउंटर बुकिंग नहीं
आईएसबीटी प्रभारी ने बताया कि एसी बसों में ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकती है। लेकिन अभी तक बस स्टैंडों से काउंटर बुकिंग शुरू नहीं की गई है।

मथुरा से भी यात्रियों को मिली राहत
दिवाली पर्व को देखते हुए रोडवेज ने 22 बसों का रूट बड़ा दिया है। चार बसें जयपुर से सौनोली होते लखनऊ पहुंचेंगी, वहीं दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से 18 बस लखनऊ जाएंगी। भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने यह निर्णय लिया है। अभी तक जयपुर जाने वाली बस सौनोली तक ही जाती थीं। इन चार बसों को अब आगे लखनऊ तक कर दिया है, वहीं दिल्ली मार्ग पर चलने वाली 18 बसें भी आनंद विहार बस अड्डे से लखनऊ जाएंगी। दिवाली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय रोडवेज ने लिया है। इन बसों के दौड़ने से रोडवेज को राजस्व का लाभ होता दिख रहा है। यह बसें लंबी दूरी तय करने के बाद फिर मथुरा आएंगी।

दिवाली के बाद तक दो तीन दिन तक इन बसों का यही रूट रहेगा। एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि दिवाली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए बसों के रूट को बढ़ा दिया गया है। जयपुर और दिल्ली रूट पर चलने वाली इन बसों को लखनऊ तक बढ़ा दिया गया है। इससे सवारियों को तो इसका लाभ होगा ही, वहीं मथुरा डिपो के राजस्व में इजाफा होगा। दिवाली के दो तीन दिन तक इन बसों का रूट यही रहेगा। उसके बाद ही निर्णय लेकर फिर आगे रूट तय किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें