फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में रोडवेज बस ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, दोनों की मौत से मचा कोहराम

Sun, 16 Jul 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

नदरई रोड पर ये दर्दनाक हादसा हुआ। दोनों युवक दोस्त थे, जो देर रात ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहे थे। तभी ये हादसा  हो गया। 
विज्ञापन
मृतक विशाल और चांद मियां का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों  ही युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


कासगंज नदरई मार्ग की घटना है। बताया गया है कि गंगेश्वर कॉलोनी निवासी विशाल पुत्र अरविंद और भेसोरो बुजुर्ग निवासी चांद मिया बाइक से रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कालीचरण ढाबा पर खाना खाने गए थे। दोनों  खाना खाकर देर रात लौट रहे थे। उसी दौरान दोनों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। 

हादसे में दोनों युवक  गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं चांद मियां ने अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों दोस्त थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें