फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी: दूसरे प्रांतों की बसें बंद होने से प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ीं, आठ मई से बंद हैं हरियाणा-राजस्थान की बसें

Tue, 11 May 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें केवल प्रदेश में संचालित हो रही हैं। हरियाणा, राजस्थान व उत्तराखंड की बसें भी प्रदेश में नहीं आ रही हैं। ट्रेनों से आगरा में उतरने वाले प्रवासियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। आसपास के जिलों में जाने के लिए उन्हें बसें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
बस की छत पर बैठे प्रवासी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बाहर बसों के संचालन के बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी संख्या में प्रवासी ट्रेनों से आगरा पहुंच रहे हैं मगर उन्हें आगरा से दूसरे प्रांत स्थित अपने घरों तक पहुंचने के लिए बसें नहीं मिल पा रही हैं। इसी तरह दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को भी दिल्ली आवागमन में मुश्किलें आ रही हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें केवल प्रदेश में संचालित हो रही हैं। हरियाणा, राजस्थान व उत्तराखंड की बसें भी प्रदेश में नहीं आ रही हैं। ट्रेवल एजेंसियों की बसों का संचालन भी सीमित हो गया है। ऐसे में ट्रेनों से आगरा में उतरने वाले प्रवासियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। आसपास के जिलों में जाने के लिए उन्हें बसें नहीं मिल पा रही हैं। रविवार को भी तीन ट्रेनों से 200 से अधिक प्रवासी आगरा में उतरे, लेकिन भरतपुर, धौलपुर, ग्वालियर, भिंड, पलवल जाने को बसें नहीं मिल सकीं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि 150 बसों का संचालन किया जा रहा है। बाहरी प्रदेशों की सवारियां स्टेशन तक आ रही हैं मगर बसों का संचालन बंद होने के कारण उन्हें लौटाया जा रहा है। 

प्राइवेट गाड़ी से जाना पड़ेगा
गोवा एक्सप्रेस से धौैलपुर स्थित अपने गांव जाने के लिए आगरा कैंट स्टेशन पर उतरा था। परिवार भी साथ है, लेकिन ईदगाह पर कोई बस नहीं मिल सकी। अब प्राइवेट गाड़ियों या ट्रक से जाना पड़ेगा। - कालीचरन, बाड़ी धौलपुर
विज्ञापन


भिंड के लिए नहीं मिली बस
आगरा में मजदूरी करता हूं। शादी में भिंड जाना था, लेकिन भिंड जाने के लिए बस नहीं मिली। ट्रेवल एजेंसी से भी कोई बस नहीं मिली है। अब ट्रक से जाना पडे़गा। -मदन मोहन, निवासी लहार, भिंड
विज्ञापन


दिल्ली जाना बंद करना पड़ा
सप्ताह में तीन दिन दिल्ली से माल लाता हूं, मगर इन दिनों बसों की किल्लत पैदा हो गई। ऐसे में दिल्ली के लिए जाना बंद कर दिया है। - उदय परमार, शाहगंज

कासगंज में बेकाबू कोरोना संक्रमण: सात संक्रमितों की मौत के साथ 68 नए मरीज मिले

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें