फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जसराना मार्ग पर मिलेगी रोडवेज बस की सुविधा

Mon, 20 Nov 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना मार्ग पर मिलेगी रोडवेज बस की सुविधा
विज्ञापन


- डिपो के प्रस्ताव को आरएम ने दी मंजूरी


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। घिरोर जसराना मार्ग पर लोगों को रोडवेज सुविधा मिलेगी। मैनपुरी डिपो की एक बस का संचालन जसराना होकर आगरा तक के लिए किया जाएगा। डिपो के प्रस्ताव को आरएम ने मंजूरी दे दी है। मुख्यालय के अनुमोदन के बाद बस सेवा शुरू की जाएगी।

मैनपुरी से घिरोर होकर जसराना तक जाने के लिए घिरेार से जसराना के बीच रोडवेज सुविधा नहीं है। इस मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन तक नहीं होता है। एक दशक पहले जसराना से घिरोर होकर मैनपुरी तक के लिए 11-12 बसों तक का संचालन किया जाता था। बाद में इन बसों का संचालन जसराना से मैनपुरी के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


अब मैनपुरी डिपो की एक बस मैनपुरी से घिरोर, जसराना होकर आगरा तक चलाने का प्रस्ताव है। आरएम इटावा की मंजूरी के बाद मुख्यालय के अनुमोदन का रोडवेज को इंतजार है। बस का संचालन शुरू होने से घिरोर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। अभी तक घिरोर जसराना मार्ग पर डग्गामार वाहनों का ही सहारा है। घिरोर क्षेत्र के कई गांवों के लोग खरीदारी करने के लिए जसराना तक जाते हैं।
विज्ञापन



हर मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की विभाग की योजना है। इसके लिए विभाग ने सर्वे भी कराया है। सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद बस का संचालन शुरू हो जाएगा।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें