साजिश: छह ग्रुप चिह्नित, सबसे जुड़े मिले परिचालक
जांच में छह ग्रुप प्रकाश में आए हैं। इनमें जय हनुमान, राजा शनिदेव, देख कर चल प्यारे, नाम जानकर क्या करोगे, एमटीआर, पप्पू की चेली हैं। इन ग्रुपों में 50 से लेकर 971 तक सदस्य हैं। यानी पूरे परिक्षेत्र में निगम को चूना लगाने के लिए बड़े पैमाने पर परिचालकों का कॉकस काम कर रहा है।
सख्ती: चिह्नित कर रहे परिचालक
व्हाइट्सएप और टेलीग्राम ग्रुपों से जुड़े परिचालकों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे कॉकस को खत्म करने लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही साक्ष्य एकत्रित करके कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार पुंढीर, आरएम आगरा परिक्षेत्र
ये भी पढ़ें- आगरा: एक्सप्रेसवे पर जासूसी करा रहे डग्गामार बस संचालक, कोड वर्ड में करते हैं बातचीत
शिकायत: दबंग परिचालक की नहीं होती चेकिंग
जांच टीम के इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने आरएम को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि राजेश चाहर नामक दबंग परिचालक की बस की चेकिंग एआरएम और उड़नदस्ते नहीं करते हैं। इस पर आरएम ने ताज डिपो के इस परिचालक की बस की चेकिंग नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।