घायलों का मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एएसपी मधुवन कुमार का कहना है कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की जिप्सी में रोडवेज बस ने टक्कर मारी है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज में घायलों से की मुलाकात
घायलों का हाल जानने के लिए शिवपाल सिंह इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। घायलों से बातचीत कर उन्हें जल्द स्वस्थ होने की बात कही। वहीं तैनात चिकित्सक व स्टाफ से घायल कर्मियों को बेहतर उपचार दिए जाने व देखभाल करने की बात कही। इस दौरान प्रसपा प्रमुख के पुत्र आदित्य उर्फ अंकुर यादव भी मौजूद रहे।