डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षाओं के बीच आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। 27 अप्रैल से ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरे जा सकेंगे। अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। 31 मई तक आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी।
विश्वविद्यालय के सभी आवासीय संस्थानों और संबद्ध कालेजों के कुछ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर आनलाइन आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के बीएएलएलबी, एलएलबी, एमएड, एमएससी/एमएससी एग्रीकल्चर, बीएससी एग्रीकल्चर, एलएलएम, बीपीएड के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश फार्म भरे जाने से संबंधित जानकारी डाल दी गई है। 27 अप्रैल से छात्र-छात्राएं प्रवेश फार्म भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।