फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हॉस्पिटल पर ताला, सड़क के किनारे हुआ प्रसव; महिलाओं ने चादर से बनाया पर्दा

Fri, 09 Jun 2023 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका हुआ था। ये देख प्रसूता को दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते मे वो वो दर्द से कराहने लगी। आसपास की महिलाओं ने सहयोग कर सड़क किनारे ही प्रसव कराया। 
 
विज्ञापन
नवजात बच्ची। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कस्बा मलपुरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हॉस्पिटल पर ताला लटका था। इसके बाद दूसरे अस्पताल जा रही गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा उठी। वो दर्द से कराह रही थी। इस महिला को देखकर आसपास की महिलाओं ने उसे सड़क किनारे लिटाया। यहीं महिला ने बच्ची को जन्म दिया।

ये है मामला 

कस्बा निवासी नरेश की पत्नी राखी को बृहस्पतिवार की शाम को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद नरेश राखी को लेकर मलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां ताला लगा हुआ था। इस पर नरेश ने एंबुलेंस सेवा को फोन लगाया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर वह बाइक से ही पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र अकोला ले जा रहे थे। इसी बीच सड़क किनारे बस स्टॉप पर महिला ने सड़क पर ही बेटी को जन्म दिया। नरेश ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: नाबालिग बेटी के दोस्त ने मां के साथ ये क्या किया, जंगल में ऐसे हाल में मिली लाश; हालत देख कांप गए घरवाले

चादर से ढक लिया

रास्ते में प्रसव देख सड़क किनारे बने मकानों में से महिलाएं निकल आईं। चादर से महिला को ढक लिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। मामले में स्वास्थ्य केंद्र अकोला के अधीक्षक डॉ. कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि ओपीडी का समय दिन में दो बजे तक रहता है। अस्पताल में एक स्टाफ मौजूद थी, जो खाना खाने के लिए घर गई थी, इसी बीच प्रसव के लिए महिला को लेकर परिजन पहुंचे थे। टीम भेजकर जांच करा ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें