नव वर्ष पर सजाया जा रहा खाटू श्याम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मेले का किया आयोजन
सदर बाजार की चाट वाली गली में पनीर टिक्का, सोया चाप, वेज मोमोज, कई तरह के चाट, डोसा आदि के कई स्टाल हैं। नए साल के लिए खास मेले का भी आयोजन किया गया है। -राजेश शुक्ला, सदर बाजार
लिली, गुलाब की मांग
नए साल पर अपनों को उपहार देने से ज्यादा चलन लिली, गुलाब, रजनीगंधा आदि फूलों के बंच व बॉस्केट की अधिक मांग है। हमारे यहां 200 से बुके शुरू है। -मनीष कुशवाह, तोता का ताल, स्टाल संचालक
चौपाटी में जायके के साथ देखिए रशियन डांस
आगरा विकास प्राधिकरण की ताजनगरी फेज-2 में बनी आगरा चौपाटी पर नए वर्ष की पूर्व संध्या का जश्न उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। जहां देशभर के 25 तरह के जायकों के साथ रशियन डांस का भी लुत्फ लिया जा सकेगा। रात में जोरदार आतिशबाजी और नए साल के स्वागत के गीत भी गाए जाएंगे।
एडीए अधिकारियों ने बताया कि नए वर्ष की पूर्व संध्या पर इंटरनेशनल रशियन डांस ग्रुप शाइन क्रीड अपने ग्रुप के साथ आगरा चौपाटी पर प्रस्तुति देगा। रविवार रात 8 बजे से देर रात तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां आम लोग निशुल्क देख सकेंगे। यहां देर रात तक डीजे और ढोल की थाप के साथ युवा थिरक सकेंगे। देश भर के अलग अलग राज्यों के लजीज व्यंजनों का स्वाद भी यहां लिया जा सकेगा।