फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 25 लाख से औंछा और मैनपुरी क्षेत्र की सड़कों की होगी मरम्मत

Sun, 12 Jan 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बदहाल औंछा बदहाल मिढ़ावली खुर्द मार्ग ।
विज्ञापन
मैनपुरी। क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद लोक निर्माण विभाग ने औंछा और मैनपुरी क्षेत्र की चार सड़कों की 25 लाख की लागत से मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। विभाग ने धनराशि जारी होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औंछा और मैनपुरी क्षेत्र में कई सड़कें ऐसी हैं जिनकी मरम्मत की जरूरत है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने इसके लिए कई बार लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखे। लोक निर्माण विभाग ने लोगों की समस्या को देखते हुए क्षेत्र की चार सड़कों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। तिसौली नगरायन पुर मार्ग की मरम्मत आठ लाख की धनराशि से कराई जाएगी।
मिढ़ावली खुर्द मार्ग को जाने वाली सड़क की पांच लाख की लागत से मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ ही लहरा स्कूल से लहरामहुअमन मार्ग की सात लाख की लागत से मरम्मत कराने का कार्य किया जाएगा। बसुरा सुल्तानपुर मार्ग की पांच लाख की लागत से मरम्मत कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अजय भाष्कर ने बताया कि विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था को नामित कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें