फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़कों पर 500 रुपये का पथकर...सफाई बदतर

विज्ञापन
पश्चिमी गेट की तरफ वाली सड़क पर कीचड़
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल के पास सफाई व्यवस्था की बारिश ने पोल खोल दी। शनिवार को पश्चिमी गेट की तरफ वाली सड़क पर कीचड़, गंदगी और कचरा फैला रहा। कीचड़ के कारण दुर्गंध रही, जिसके बीच से ताजगंज के एक लाख से ज्यादा लोगों और पर्यटकों को निकलना पड़ा। ताजमहल आने वाले हर विदेशी पर्यटक से एडीए इन्हीं सड़कों के नाम पर 500 रुपये का पथकर वसूलता है।
विज्ञापन

ताजमहल पर पुरानी मंडी और आगरा किला की ओर से जाने वाले पर्यटकों को गंदगी के बीच से निकलना पड़ा। शुक्रवार शाम को आई बारिश के कारण ताजमहल पश्चिमी गेट से निकल रहा नाला ओवरफ्लो हो गया, जिसकी कीचड़ सड़क पर जमा हो गई। शनिवार की सुबह किले की ओर से अमरूद टीला पार्किंग से लोग आए तो आधे से ज्यादा सड़क पर कचरा और कीचड़ देखकर हैरत में पड़ गए। भारी दुर्गंध और कचरे के बीच नाक पर रूमाल रखकर निकलना पड़ा। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि कंपनी जेएस एनवायरो पर जुर्माने के साथ कार्रवाई की जाएगी और वह निरीक्षण कर स्थायी निदान निकालेंगे।

विदेशी सैलानियों ने खींची तस्वीरें
ताजमहल के पश्चिमी गेट की ओर सड़क की यह दुर्दशा तब थी, जब शनिवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी आई हुई थीं। पूर्वी गेट से आगमन के कारण नगर निगम के अधिकारियों और ताज के पास सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी जेएस एनवायरो ने सफाई कराई। पश्चिमी गेट को पूरे दिन कीचड़ और कचरे से भरा छोड़ दिया गया। विदेशी पर्यटकों ने इसकी तस्वीरें खींचीं और अपने गाइड से शिकायत की।
विज्ञापन


12 करोड़ रुपये सिर्फ सफाई के नाम पर खर्च
ताजमहल के आसपास दो किमी. क्षेत्र में सफाई के नाम पर 12 करोड़ रुपये सालाना खर्च होते हैं। आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन अध्यक्ष संदीप अरोड़ा के मुताबिक विदेशी पर्यटकों से कीचड़ वाली सड़कों के लिए क्या 500 रुपये वसूले जा रहे हैं। विदेशी सैलानी सोशल मीडिया पर आईना दिखा रहे हैं, पर अधिकारी सुधर नहीं रहे। गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि ऐसी शर्मनाक हालत देखकर विदेशी पर्यटकों के दल ने शहर की गंदी छवि बनाई है। उन्होंने टोल टैक्स के 500 रुपये लेने पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें