फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धरने के बाद चिरमोली में शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान

Sun, 09 Aug 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अकोला के गांव चिरमोली में पम्प लगाकर जलनिकासी करते कर्मचारी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
अकोला। चिरमोली में दशकों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बीते सोमवार से विकास खंड परिसर अकोला में धरना दे रहे हैं। शनिवार को विकास खंड प्रशासन ने दो पंप लगाकर जल निकासी कराई। विशेष सफाई अभियान चलाकर जलभराव के कारण गलियों में जमा कीचड़ को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।
विज्ञापन


विशेष सफाई अभियान प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी ऋषि कुमार सिंह एवं एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऋषि कुमार सिंह ने बताया चिरमोली में जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। जब तक जलभराव की समस्या को पूर्णतः समाप्त नहीं किया जाता, तब तक विशेष सफाई अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें