मैनपुरी। आदर्श सड़क योजना के तहत जिले में तीन सड़कों का नव निर्माण किया जाएगा। आठ महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शासन की अनुमति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
तीन मार्गों का शासन स्तर पर चयन किया गया है। चयन होने के बाद शासन ने लोक निर्माण विभाग को काम कराने की अनुमति दी है। अनुमति मिलने के बाद विभाग ने काम शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य सड़कों के नव निर्माण, जीर्णोद्धार कराने का पहले ही आदेश दे चुके हैं। लोक निर्माण विभाग ने आठ महीने में काम पूरा कराने की कवायद शुरू कर दी है।
2.45 करोड़ की लागत से होगा काम
तीन सड़कों का नव निर्माण 2.45 करोड़ की लागत से होगा। शासन स्तर पर चयनित किए गए मार्गों में मैनपुरी-कुसमरा मार्ग से नगला हरचंदपुर, सिरसागंज-किशनी मार्ग पर लाखनमऊ से नगला मिलक तक, मैनपुरी-औंछा मार्ग से सकीट तक का मार्ग शामिल है।
जिले के तीन मार्गों का नव निर्माण कराने की शासन से अनुमति मिली है। शासन के निर्देश के अनुसार ठेकेदार को आठ माह में मानक के अनुसार ही गुणवत्ता पूर्ण काम पूरा करने को कहा गया है।
परवेज अहमद खान, अधीक्षण अभियंता