फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पास शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
02एमएनपी-44-कुरावली रोड पर महिला की मौत को लेकर जाम लगाते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट के पास नगला पजाबा के वाशिंदों ने रविवार शाम महिला का शव रखकर कुरावली रोड पर जमा लगा दिया। मृतका के परिजन और ग्रामीण नामजद लोगों पर महिला को छत से धक्का देकर गिराने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस बीच करीब पौन घंटे तक यातायात बाधित रहा। मृतका के पति के विरुद्ध हाल ही में एक राजमिस्त्री की हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला पजाबा निवासी 55 वर्षीय शशि कुमारी बृहस्पतिवार को छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उनका उपचार सैफई में चल रहा था। शनिवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को इटावा में पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव लेकर परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे। शाम करीब साढ़े चार बजे कुरावली रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि 26 जनवरी को गांव पुसैना निवासी राजमिस्त्री की मौत के बाद मृतका के पति मोहब्बत सिंह के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। बृहस्पतिवार को पुसैना से आए दो लोगों ने शशि कुमारी को छत से धक्का दे दिया। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
डीएम से हुई ग्रामीणों की बहस
कुरावली रोड पर जाम के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उत्तेजित लोग उनसे उलझने लगे। इस बीच एक व्यक्ति डीएम के पास पहुंचकर बहस करने लगा। आनन फानन में कोतवाली पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन

यह था मामला
26 जनवरी को गांव पुसैना निवासी राजमिस्त्री संदीप दिवाकर की मौत हो गई थी। इस मामले में पिता ने ठेकेदार मोहब्बत सिंह और टाइल्स विक्रेता अतुल पांडेय के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
महिला के परिजनों की ओर से न कोई सूचना दी गई और न ही किसी तरह की तहरीर दी गई। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
- भानुप्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक एलओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें