फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से हर रोड का हुआ बुरा हाल

सार

दुकानदारों द्वारा सड़कों के किनारे किए अतिक्रमण से हर रोड का बुरा हाल हो चुका है।दुकानदारों ने अतिक्रमण करके दुकानों से बेचा जाने वाला सामान सड़कों के किनारे जमा कर लिया है।अतिक्रमण करके सड़क किनारे खड़े रहने वाले भारी वाहनों से जाम लगता है।
विज्ञापन
08एमएनपी-16-राधा रमन रोड पर दुकानदारों द्वारा गिट़्टी बालू डालकर किया गया अतिक्रमण - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। दुकानदारों द्वारा सड़कों के किनारे किए अतिक्रमण से हर रोड का बुरा हाल हो चुका है। दुकानदारों ने अतिक्रमण करके दुकानों से बेचा जाने वाला सामान सड़कों के किनारे जमा कर लिया है। अतिक्रमण के कारण राहगीरों को जहां परेशानी होती है। वहीं, अतिक्रमण की वजह से ही सड़कों पर जाम तक लग जाता है।
विज्ञापन

शहर के बाहरी इलाके के राधारमण रोड और आगरा बाईपास रोड भी अतिक्रमण से अछूते नहीं हैं। दोनों ही मार्गों पर भवन निर्माण सामिग्री की सबसे ज्यादा दुकानें हैं। दुकानदारों द्वारा जहां भवन निमा्रण सामिग्री को सउ़क किनारे जमा किया गया है। वहीं भवन निर्माण के लिए बालू, गिट्टी लाने वाले भारी वाहन पूरे दिन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। निर्माण सामिग्री जमा किए जाने तथा भारी वाहन खड़े किए जाने से अक्सर जाम लगता है। जाम लगने से राहगीर अक्सर परेशान होते हैं। अतिक्रमण का विरोध करने वाले राहगीरों का आए दिन दुकानदारों से विवाद तक होता है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभावी तरीके से चलाया जाना चाहिए। दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के साथ ही अतिक्रमण जब्त भी किया जाना चाहिए।
राधारमण रोड
भांवत चौराहे से ईशन नदी पुल तक को मिलाने वाले मार्ग को राधारमण रोड कहा जाता है। इस मार्ग पर वाहन एजेंसी, आवासीय होटल के साथ ही बैंक शाखाएं भी हैं। भवन निर्माण सामिग्री की दुकानों के दुकानदारों ने दुकानों के सामने सड़क किनारे निर्माण सामिग्री जमा कर ली है। सड़क किनारे निर्माण सामिग्री जमा किए जाने से यातायात प्रभावित होता है। अतिक्रमण के कारण वाहन चालक भी अक्सर हादसे का शिकार होते हैं।
विज्ञापन

बाईपास रोड
भांवत चौराहे से सिंधिया तिराहे को मिलाने वाला मार्ग आगरा बाईपास मार्ग है। इस मार्ग पर भवन निर्माण सामिग्री की सबसे ज्यादा दुकानें हैं। रात में निर्माण सामिग्री लेकर आने वाले भारी वाहन पूरे दिन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। अतिक्रमण करके सड़क किनारे खड़े रहने वाले भारी वाहनों से जाम लगता है। लोगों का कहना है दबंग दुकानदार राहगीरों द्वारा अतिक्रमण का विरोध करने पर झगड़ा तक करने पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण स्थायी समस्या बन चुकी है। प्रशासन द्वारा इसका प्रभावी निराकरण नहीं किया गया है। समस्या का निराकरण होना चाहिए।
मनोज कुमार
सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। दुकानदारों ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर ही अतिक्रमण कर लिया है।
शैलू कुमार
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी तरीके से अभियान चलाया जाएगा। स्थायी अतिक्रमण हटवाकर जब्त करने के साथ ही संबंधित दुकानदार से जुर्माना वसूला जाएगा।
नवोदिता शर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें