फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खारी नदी पुल के पास खोदी गई सड़क बनी हादसों का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
इरादतनगर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अनदेखी और घोर लापरवाही के कारण आगरा-ग्वालियर राजमार्ग अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। थाना इरादतनगर क्षेत्र स्थित खारी नदी पुल के पास सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम बिरहरु गांव निवासी बॉबी आगरा की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। खारी नदी पुल के पास अचानक सड़क खुदी होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासी प्रदीप नौहवार ने एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बताया कि इसी स्थान पर पहले भी तीन बाइक सवार फिसलकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद राजमार्ग प्राधिकरण की नींद नहीं टूट रही है। चेतावनी बोर्ड न होने के कारण दूर से आने वाले वाहन चालक सामान्य गति से आते हैं और अचानक खुदी सड़क सामने आने पर वाहन से नियंत्रण खो बैठते हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
बरसात की वजह से दो दिन काम करने में दिक्कत हुई है।कल ही चेतावनी बोर्ड लगवा दिए जाएंगे।
भारतेंद्र, इंजीनियर एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें