बाह: जैतपुर में तिरंगा यात्रा को लेकर रणनीतिक बैठक में भाजपाइयों में जोश भरते जिलाध्यक्ष प्रशां
- फोटो : 1
बाह। राष्ट्र नायकों को सम्मान देने के साथ ही भावी पीढ़ी में देशभक्ति का संचार करने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन कर रही है। बाह विधानसभा के 21 हजार घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 10 से 12 अगस्त के बीच 5 तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
जैतपुर में जानकारी शुक्रवार को बैठक के बाद जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने दी। जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 10 अगस्त को बाह में संत रविदास कलश यात्रा पहुंचेगी, 25 जगह पर कलश पूजन एवं संगोष्ठी होगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा की जिला स्तरीय संगोष्ठी बाह में होगी। बैठक में ब्रज क्षेत्र के मंत्री राहुल चौधरी, उमाशंकर माहौर, महेश कठेरिया, पंकज कटारा, रविंद्र भदौरिया, नरेश शर्मा, जितेंद्र रघुवंशी आदि रहे।