05एमएनपी-20-आश्रम रोड पर सीवर लाइन के कारण धंसी सड़क
- फोटो : MAINPURI
शहर की बसंत कालोनी में सोमवार की रात अचानक सीवर लाइन धंसने से करीब आठ फीट गहरा गड्ढा हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। गहरे गड्ढे को देख सभी भयभीत हो गए। कालोनी निवासी उपदेश यादव के घर के बाहर से सीवर लाइन गुजर रही है।
सोमवार की शाम अचानक तेज आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले तो देखा कि सीवर लाइन का कुछ हिस्सा धंस गया है। आसपास के लोग भी घरों के बाहर आ गए। मंगलवार सुबह तक गड्ढा करीब आठ फीट गहरा हो चुका था। उपदेश के घर की नींव के नीचे भी गड्ढा नजर आ रहा है। स्थानीय लोग गड्ढा होने के बाद दहशत में हैं। प्रशासन से गड्ढे को जल्द से जल्द सही कराने की मांग की है।
गड्ढे की जानकारी मिली। टीम भेजकर गड्ढे को बंद कराया जाएगा।
लालचंद्र भारतीय ईओ नगर पालिका