फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

117 करोड़ रुपये से चौड़ा होगा कासगंज-अमांपुर मार्ग

विज्ञापन
कासगंज का जर्जर हाल कासगंज-अमांपुर मार्ग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-पटियाली वाया अमांपुर मार्ग के टूलेन चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। पीडब्ल्यूडी ने 117 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

कासगंज-अमांपुर से पटियाली की ओर जाने वाला मार्ग सिंगल मार्ग है। इस मार्ग की सड़क भी टूटी फूटी है। कई सालों से मार्ग के टूलेन कराने की मांग उठ रही है। अब इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने पहल की है।
मार्ग का चौड़ीकरण कराने के लिए सर्वे कर 117 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन स्तर से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही कासगंज-अमांपुर-पटियाली मार्ग का कायाकल्प होगा। इसके अलावा अन्य कई संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट में दो आरओबी प्रस्तावित
कासगंज। कासगंज से अमांपुर और पटियाली तक टूलेन के लिए प्रस्तावित मार्ग पर दो रेलवे क्रॉसिंग भी हैं। कासगंज से अमांपुर की ओर जाने के लिए श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर और चाड़ी मार्ग के पास रेलवे क्रॉसिंग है। दोनों ही रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
- कासगंज से अमांपुर होते हुए पटियाली तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 117 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही मार्ग पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें