फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में निकाला अलम का जुलूस

विज्ञापन
शहर में अलम का जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। मोहर्रम की सातवीं तारीख पर शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने अलम का जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल युवाओं ने रास्ते भर धार्मिक नारे लगाए।
विज्ञापन

नगर में अलम का जुलूस धार्मिक नारों अली का लश्कर या हुसैन, या हुसैन या हुसैन के बीच नगर के बाजारों में निकाला गया। आगरा रोड स्थित इमामबाड़े से निकाला गया अलम का जुलूस आगरा रोड, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, लेनगंज होता हुआ इमामबाड़ा में पहुंचकर समाप्त हुआ।
मोहम्मद आजम खां, नदीम इलाही, हाजी अहतशाम, चंदा, अशफाक, गुलाम हुसैन, पप्पू, मोहम्मद ऐजाज, अबदुल कयूम, मोहम्मद असलम बॉबी, खुर्शीद जौहरी, गुलाम साबिर, शाहबुद्दीन, मौला मौजूद रहे। भोगांव के मोहल्ला करियानीम निवासी शकील असांरी के इमाम चौक से अलम का जुलूस निकालकर मोहर्रम की शुरुआत हुई। जुलूस में शामिल बैंड मातमी धुनें बजाते हुए चल रहे थे। अखाड़ों में युवक तलवार, बरछी, लाठी, आग के गोलों से निकलने जैसे हैरत अंगेज कारनामे कर रहे थे। अलम का जुलूस करियानीम से चलकर, मोहल्ला मिर्धा, बड़ा बाजार होता हुआ सब्जी मंडी चौराहा होते हुए पीपल मंडी वाली गली, हथियापौर होता हुआ करियानीम स्थित इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शाकिर हुसैन, शेखर हुसैन, इस्तिखार, एजाज खलीफा, बबलू खान, इदरीश, जावेद, सादाव, रिजवान, इमरान, शकील, साजिद, मोहम्मद अली, छागल अंसारी मौजूद रहे।
कुरावली मोहर्रम की सातवीं तारीख पर हुसैनी मोहर्रम कमेटी की ओर से कुरावली में हजरत इमामे हसन की याद में सद्दे का जुलूस निकाला। जुलूस तकिया वाली मस्जिद से शुरू होकर मोहल्ला पठानान, घरनाजपुर, कुरैशियान, महाजनान, सदर बाजार होते हुए मोहल्ला सराय में संपन्न हुआ। सदर अफजल राईन, नायब सदर कासिफ कुरैशी, खजांची शानू, जुलूस सदर अब्दुल सलाम, आसिफ फारूखी, वारिश फारूखी, आशू राईन, राशिद फारूखी मोहम्मद मौजूद रहे।
बेवर में अलम का जुलूस निकाला गया। ईदगाह से शुरू होकर सदर बाजार, सब्जी मंडी फर्रुखाबाद रोड होते हुए छिबरामऊ रोड, इटावा रोड सदर चौराहे पर अखाड़ा हुआ। मोहर्रम की आठवीं तारीख को मेहंदी का जुलूस निकलेगा। मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष जुल्फिकार अली उर्फ गुड्डू, मोनू अल्वी, सोनू अल्वी, जाहिद अली, अकरम, फिरोज फारुकी, उमैर हुसैन, उवैस हुसैन, साकिर हुसैन मौजूद रहे। करहल में मोहर्रम की सात तारीख को अलम का जुलूस निकाला गया। जगह जगह अखाड़ा लगा, जिसमें जवानों व बच्चों ने तलवारबाजी की। जगह जगह मजलिसों का दौर हुआ। इसमें हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें