फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरनगांव में घर के बाहर बैठी महिला को अनियंत्रित कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। घर के बाहर बैठी महिला को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी व गांव हिरनगांव निवासी हरभेजी 52 पत्नी स्वर्गीय बैनीराम जाटव रविवार सायं साढ़े पांच बजे करीब घर के बाहर बैठी थी। तभी अनियंत्रित कार नंबर यूपी 83 एएक्स 8580 नेट महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे होने पर वहां परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गये। परिजन गंभीर घायल महिला को उपचार के लिए ले जाते उससे पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर हिरनगांव चौकी पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। परिजनों ने कार चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है। थाना प्रभारी रामेन्द्र कुमार शुक्ला का कहना है कि हादसे के बाद लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें