हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है।
घटना मथुरा के नौहझील क्षेत्र की है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, दो कैंटर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक कैंटर खराब हो गया।
चालक-परिचालक अपने खराब कैंटर को दूसरे से खींचने लगे। तभी तीसरे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक-परिचालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक राहुल जो ग्वालियर का रहने वाला है, दूसरा राजेश आगरा का रहने वाला था।