फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, सास-बहू की मौत दो घायल

Thu, 21 Feb 2019 09:39 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है। 
विज्ञापन


हादसा मथुरा के थाना बलदेव इलाके के माइल स्टोन 137 पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अर्टिका कार पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। ये दोनों सास-बहू थीं। 

जबकि हादसे में दो लोग मनोज और राजेश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग दिल्ली के चंद्र विहार प्रेमनगर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आगरा जा रही अर्टिका कार सुबह 6 बजे थाना बलदेव में माइल स्टोन 137 पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई।
Trending Videos
विज्ञापन

इस हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली महिलाओं में राकेश की पत्नी मनु रानी, रामकुमार की पत्नी रामवती हैं।  
टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि हादसा नींद आने की वजह से हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें